Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

foreign interference

Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों के पीछे विदेशी फंडिंग और बाहरी ताकतों की भूमिका होने का आरोप लगाया है.

दुनिया के सबसे ताकतवर शहरों में गिने जाने वाले न्यूयॉर्क के मेयर की कुर्सी संभालते ही आमतौर पर किसी भी नेता की प्राथमिकता अपने शहर की समस्याएं होती हैं, जैसे सबवे में बढ़ता अपराध, बेघर लोगों की परेशानी, ट्रैफिक, महंगाई और कमजोर होती अर्थव्यवस्था...लेकिन नए नए मेयर जोहरान ममदानी ने शपथ लेने के बाद जो कदम उठाया, उसने सबको हैरान कर दिया....न्यूयॉर्क के नागरिकों की चिंता करने के बजाय उनका ध्यान भारत की तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद पर चला गया....ममदानी ने उमर खालिद के समर्थन में एक भावुक पत्र लिखा, जिससे भारत में यह सवाल उठने लगा कि क्या यह सिर्फ मानवाधिकार की बात है या फिर इसके पीछे कोई खास विचारधारा और भारत विरोधी सोच काम कर रही है