नवरात्र में गरबा क्यों है इतना खास? जानिए इसके पीछे की धार्मिक मान्यताएं और अनोखा महत्व
भारतीय संस्कृति में नृत्य और संगीत को ईश्वर तक पहुंचने का सबसे सरल मार्ग माना गया है. नवरात्र के दौरान खेला जाने वाला गरबा इसी सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा का अद्भुत उदाहरण हैं. गरबा केवल गुजरात की सांस्कृतिक पहचान नहीं बल्कि आज पूरे विश्व में शक्ति-उपासना का पर्याय बन चुका है.







