Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

geopolitical news

18 मार्च को ईरान में दुनिया के सबसे बड़े नेचुरल गैस फील्ड साउथ पार्ट्स पर अटैक हुआ है. जहां से ईरान की 70% गैस की आपूर्ति होती है. देश में बिजली पैदा करने के लिए यहीं से गैस का इस्तेमाल होता है. यह ईरान का ऐसा इकोनॉमिक पिलर है जो ईरान का जीवन है. ईरान की ही एक स्टेट मीडिया के मुताबिक इजराइल और अमेरिका ने मिलकर यह अटैक ईरान पर किया है. इस हमले में कई गैस टैंक्स और रिफाइनरीज के कुछ हिस्सों को नुकसान भी पहुंचा है.

अमेरिका के तीन सांसदों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत से आयात पर लगाए गए भारी टैरिफ के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है. अमेरिकी प्रतिनिधि सभा यानी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के तीन सदस्यों ने 12 दिसंबर को एक प्रस्ताव पेश किया, जिसका पूरा मकसद ट्रंप की राष्ट्रीय आपातकाल घोषणा को समाप्त करना है

हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान आतंकवाद की आग में लगातार झुलस रहा है. अगर हम बात करे इस साल 2025 में पाकिस्तान में हुई हिंसा और आतंकी वारदातों की तो इसमें 25% की बढ़ोतरी दर्ज हुई है. इस्लामाबाद स्थित थिंक-टैंक CRSS की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार इस साल में हुई हिंसा का सबसे बड़ा बोझ खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान पर पड़ा जहां कुल मौतों का आकड़ा 96% तक दर्ज हुआ.

भारत दौरे पर आए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी ने करीब 24 घंटे में 3 बार मुलाकात की है। दोनों नेताओं ने साथ में प्राइवेट डिनर, द्विपक्षीय बातचीत, जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस और इंडिया-रूस बिजनेस फोरम की बैठक को संबोधित किया। भारत-रूस के बीच 19 समझौतों पर मुहर लगी हैं। इनका मकसद भारत-रूस व्यापार बढ़ाना है। भारत-रूस के बीच शिप बिल्डिंग, भारतीय नाविकों को बर्फीले (पोलर) समुद्री इलाकों में जहाज चलाने की ट्रेनिंग, नई शिपिंग लेन पर निवेश, सिविल न्यूक्लियर ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिजों (क्रिटिकल मिनरल्स) पर समझौते और MoU साइन किए गए।