Intelsat और Inmarsat जैसी दिग्गज कम्पनियों की नजर भारत पर, यहां अरबों डॉलर का सैटकॉम मार्केट
India Satcom Market: भारत का सैटेलाइट कम्युनिकेशन बाजार अगले तीन वर्षों में 10 गुना बढ़कर 20 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. स्टारलिंक, जियो-एसईएस, यूटेलसैट वनवेब समेत कई वैश्विक कंपनियां निवेश और साझेदारी बढ़ा रही हैं.





