Gold-Silver Outlook : भारी गिरावट के बाद ग्लोबल मार्केट में सोना-चांदी का पलटवार, जानिए क्या टिकेगी ये ताजा रफ्तार
Gold-Silver Outlook : ग्लोबल मार्केट में हफ्ते की शुरुआत में आई बड़ी गिरावट के बाद शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में सुधार दर्ज किया गया. निचले स्तरों पर खरीदारी, शॉर्ट-कवरिंग और टैरिफ से जुड़ी चिंताओं ने कीमती धातुओं को सहारा दिया है, लेकिन मजबूत डॉलर और अमेरिकी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका अभी भी बाजार पर दबाव बनाए हुए है.







