Bharat Express DD Free Dish

Government Crisis

पाकिस्तान जब से आजाद हुआ उसके बाद से उस देश में कोई भी चुनी हुई सरकार अपने मन से काम नहीं कर पाई. कोई न कोई बहाना बनाकर चुनी हुई सरकार पर सेना हाबी हो जाती है और देश का प्रधानमंत्री सीधे अपने कुर्सी से कहीं और नहीं बल्कि जेल पहुंच जाता है. कुछ ऐसा वाकया पाकिस्तान में एक बार फिर से देखने को मिला है.

पाकिस्तान में फील्ड मार्शल आसिम मुनीर पहले से अब और ताकतवर हो गए हैं. क्यों कि वर्तमान सरकार ने मुनीर को एक साथ चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ दोनों बना दिया है. इन दोनों पदों का कार्यकाल सीधे 5 साल का होगा. इस पद को लेकर राष्ट्रपति ने मंजूरी दी, लेकिन इसकी समरी पहले प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भेजी थी.