सिर्फ बिजली ही नहीं, ऑफिस भी है ‘ग्रीन’! अडानी ग्रीन के अहमदाबाद हेडक्वार्टर को मिला ‘IGBC गोल्ड रेटिंग’ का सम्मान
भारत की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. अहमदाबाद स्थित कंपनी के हेडक्वार्टर को 'इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल' (IGBC) की तरफ से गोल्ड रेटिंग दी गई है.





