सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है “एक पेड़ मां के नाम” अभियान: CM योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को "एक पेड़ मां के नाम" वृक्षारोपण महा अभियान-2025 के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रदेश के जनप्रतिनिधियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद किया. उन्होंने इस अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया और लोगों से पौधरोपण करने की अपील की.





