कटघरा के ‘आर.एस.एस. गुरुकुल’ ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, पिता का साया नहीं तो फीस आधी
बलिया जिले के कठघरा स्थित आर.एस.एस. गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी अकादमी ने शिक्षा जगत में नई मिसाल पेश की है. यहां टॉपर्स को पूरी फीस माफी, पिता विहीन बच्चों को आधी फीस छूट और कोरोना महामारी के दौरान 47 लाख रुपये की फीस माफ कर मानवता का उदाहरण दिया गया.





