मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हीटवेव प्रबंधन की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
प्रदेश के कुछ जिलों में अभी से हीटवेव जैसी स्थिति उत्पन्न होने लगी है, ऐसे में सीएम योगी ने सभी विभागों को सतर्कता के साथ कार्य करने की सलाह दी है. उन्होंने प्रदेश के सभी जिलों व तहसील स्तर पर लोगों से हीटवेव के कारण, बचाव व तैयारी से संबंधित तथ्यों को व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से अवगत करने को कहा है.





