विज्ञान, तर्क और संस्कृति का अनूठा संगम; जानिए अभिजीत सिंह की नई किताब ‘अमृत कुम्भ’ युवाओं के बीच चर्चा में क्यों है?
एक वैज्ञानिक और स्कूली बच्चों के संवाद के जरिए ‘अमृत कुम्भ: हिन्दू भाव का मंगल कलश’ धर्म, संस्कृति और राष्ट्रबोध से जुड़े सवालों को आसान भाषा में सामने लाती है. अभिजीत सिंह की यह पुस्तक नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने के साथ-साथ आस्था और तर्क के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करती है.





