संघ का शताब्दी वर्ष अभियान: एक लाख से अधिक हिन्दू सम्मेलन और सामाजिक समरसता बैठकें आयोजित होंगी
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक में संघ के शताब्दी वर्ष के आयोजनों की योजना तय की गई. प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि देशभर में एक लाख से अधिक हिन्दू सम्मेलन, सामाजिक सद्भाव बैठकें और प्रमुख नागरिक गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा.





