BIMSTEC बैठक की मेजबानी करेगा भारत, अमित शाह बोले- साझा सुरक्षा चुनौतियों पर मिलकर होगा मुकाबला
BIMSTEC Home Ministers Meeting: भारत 13 अक्टूबर 2026 को एक अहम क्षेत्रीय बैठक की मेजबानी करने जा रहा है. राजधानी नई दिल्ली में BIMSTEC देशों के गृह मंत्रियों की पहली बैठक आयोजित की जाएगी. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इसे भारत के लिए गर्व का विषय बताया है.







