टशन दिखाने के चक्कर में अब ‘नाप’ दिए जाएंगे जनाब, कार में तमंचा लहराने वाला वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए युवक ने कार में तमंचा लहराया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कार के अंदर अवैध तमंचा लहराते हुए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई है.





