मुंबई में 1608 लाउडस्पीकर हटाए गए, CM फडणवीस बोले- अब 1 भी अवैध लाउडस्पीकर नहीं, धर्मांतरण के खिलाफ कड़ा कानून जल्द
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में बताया कि मुंबई से 1608 समेत पूरे राज्य से 3367 अवैध लाउडस्पीकर हटाए गए हैं. साथ ही उन्होंने जबरन या लालच देकर धर्मांतरण रोकने के लिए सख्त कानून लाने का आश्वासन भी दिया.





