Bharat Express DD Free Dish

India EU Economic Relations

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच एक नए आर्थिक युग की शुरुआत हो रही है। मुख्य अतिथि उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने घोषणा की है कि एक 'सफल भारत' ही दुनिया को स्थिर और समृद्ध बनाएगा। सोशल मीडिया पर अपनी भावनाओं को साझा करते हुए उर्सुला वॉन डेर ने कहा कि "गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि बनना जीवन भर का सम्मान है। एक सफल भारत दुनिया को ज्यादा स्थिर, समृद्ध और सुरक्षित बनाता है, और इसका फायदा हम सभी को होता है।" उनका यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भारत-EU शिखर वार्ता से पहले आया है नई दिल्ली और ब्रसेल्स 27 जनवरी को भारत-EU शिखर सम्मेलन में लंबे वक्त से प्रतीक्षित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बातचीत खत्म होने की घोषणा करने वाले हैं.