Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

India GDP 2025

भारत की अर्थव्यवस्था ने (GDP) 2025-26 की दूसरी तिमाही में 8.2% की उल्लेखनीय ग्रोथ दर्ज की है. इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath), उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya)और ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है. सभी नेताओं ने जीडीपी ग्रोथ को लगातार सुधारों और स्थिर गवर्नेंस का परिणाम बताया.

एचएसबीसी ने अपने लेटेस्ट इंवेस्टमेंट आउटलुक में कहा कि वह भारतीय इक्विटी और स्थानीय मुद्रा बॉन्ड पर सकारात्मक रुख बनाए रखता है. इक्विटी में यह लार्ज-कैप स्टॉक को प्राथमिकता देता है.साथ ही, अधिक घरेलू क्षेत्रों जैसे वित्तीय, स्वास्थ्य सेवाओं और उद्योगों पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह देता है.