‘अंतरिक्ष में फ्यूल स्टेशन से मेडिसिन तक’: पीएम मोदी से मिले स्पेस स्टार्टअप्स, भारत को ग्लोबल टैलेंट का हब बनाने की तैयारी
PM Modi Meets Indian Space Startups: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ स्पेस स्टार्टअप्स के प्रमुखों ने मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने संदेश दिया कि सरकार जब कोई निर्णय लेती है तो उसमें निरंतरता रहनी चाहिए, ताकि जोखिम उठाने वाला व्यक्ति यह भरोसा कर सके कि यदि कोई गलती होती भी है तो उसे अकेला नहीं छोड़ा जाएगा. सरकार की कोशिश इसी भरोसे का माहौल तैयार करने की रही है.







