Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

INS Tamal

आईएनएस तमाल (INS Tamal) कमीशन्ड सेरेमनी में जहाज के चालक दल और रूस के बाल्टिक नौसेना बेड़े के कर्मियों द्वारा संयुक्त सम्मान गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

भारत का नवीनतम युद्धपोत 'आईएनएस तमाल' मंगलवार को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया. भारतीय नौसेना ने रूस के यंतर शिपयार्ड, कालिनिनग्राद में आयोजित एक भव्य समारोह में नवीनतम स्टेल्थ फ्रिगेट INS TAMAL को औपचारिक रूप से नौसेना में कमीशन किया.

INS तमाल, रूस से प्राप्त की गई क्रिवाक क्लास की आठवीं युद्धपोत है, और यह तुषिल क्लास की दूसरी फ्रिगेट है. तुषिल क्लास को तलवार और तैग क्लास के उन्नत संस्करण के रूप में विकसित किया गया है.