Bharat Express DD Free Dish

international trade

अमेरिका के टैरिफ दबाव और ट्रंप की धमकियों के बीच भारत और यूरोपीय यूनियन ने ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर कर दिए हैं, जिसे ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ कहा जा रहा है. इस समझौते के तहत करीब 90% उत्पादों पर टैरिफ कम या पूरी तरह खत्म हो जाएगा. बीयर, वाइन, लग्जरी कारें, चॉकलेट और प्रोसेस्ड फूड सस्ते होंगे. EU भारत को ग्रीनहाउस गैस कम करने के लिए 500 मिलियन यूरो की मदद भी देगा. यह डील भारत की वैश्विक आर्थिक रणनीति को नई दिशा दे सकती है.

भारत अब सिर्फ BRICS सदस्य नहीं, बल्कि ग्लोबल साउथ में अग्रणी खिलाड़ी के रूप में उभर रहा है. बढ़ते निर्यात, मजबूत निर्माण क्षमता और वैश्विक साझेदारियों से भारत चीन का विकल्प और भरोसेमंद रणनीतिक साझेदार बनता जा रहा है.