लाल बहादुर शास्त्री : भारतीय राजनीति के परमार्थी संत
Lal Bahadur Shastri: जनवरी 1921 में बनारस में महात्मा गांधी और पंडित मदन मोहन मालवीय के प्रभावशाली भाषणों से प्रेरित होकर लाल बहादुर शास्त्री सक्रिय रूप से भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े और जीवन भर इसके समर्पित सहभागी बने रहे. इसी दौरान, 1925 में काशी विद्यापीठ में अध्ययन करते हुए उन्होंने भारत रत्न भगवान दास की पुस्तक ‘Essential Unity of All Religions’ पर एक गंभीर शोध-लेख लिखा.





