कड़ाके की ठंड में बर्फ जैसे पानी से स्नान! राजस्थान में बाबा प्रमोद गिरी की 41 दिवसीय ‘जलधारा तपस्या’ शुरू
जमा देने वाली ठंड में जहां लोग घरों में कैद हैं, वहीं प्रमोद गिरी बाबा जलधारा के नीचे कठिन योग कर रहे हैं. 5 फरवरी तक चलने वाली इस साधना और बाबा की 'अग्नि तपस्या' के किस्से अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.





