बिहार में अब होगा खेला! नीतीश कुमार ने चिराग पासवान की 3 सीटों पर उतारे JDU उम्मीदवार, सिंबल पर शुरू हुआ बवाल
Nitish Kumar vs Chirag Paswan: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू के 14 उम्मीदवारों को सिंबल बांट दिया है. पर इसमें हैरान करने वाली बात ये है कि उन्होंने उन सीटों पर भी अपने उम्मीदवारों को सिंबल बांटे हैं जो सीट शेयरिंग के दौरान चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को मिली थी.





