Bharat Express DD Free Dish

Judicial Commission

संभल के बहुचर्चित मामले में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, जहां संभल के तत्कालीन सीओ अनुज चौधरी और अनुज तोमर अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द कराने की मांग को लेकर अदालत पहुंचे। इस मामले की सुनवाई फिलहाल जारी है और हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए तीन दिन बाद की तारीख तय की है।

प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग ने कामकाज शुरू कर दिया है। आयोग को एक महीने में जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपनी होगी।