गाजीपुर में एनकाउंटर के बाद बवाल: कमलेश चौधरी के शव के साथ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव में सीओ समेत कई घायल
गाजीपुर के फुल्लनपुर गांव में इनामी बदमाश कमलेश चौधरी के शव को लेकर प्रदर्शन के दौरान हालात बिगड़ गए. पुलिस पर हुए पथराव में सीओ सिटी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिसके बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया.





