बाबा केदार के कपाट बंद, 19.5 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; ऊखीमठ रवाना हुई पंचमुखी डोली
Kedarnath Dham: भाई दूज पर बुधवार सुबह 8:30 बजे केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए. इस साल करीब 19.5 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए. पंचमुखी डोली ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर के लिए रवाना हो गई.







