केरल में खिला ‘कमल’ तो पीएम मोदी ने खोला दिल, तिरुवनंतपुरम के 50 पार्षदों को दिल्ली बुलाया, 13 फरवरी को पीएम आवास पर खास दावत
तिरुवनंतपुरम में वामपंथ के 40 साल पुराने किले को ढहाने वाली भाजपा की 'सुनहरी जीत' का जश्न अब दिल्ली में मनेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेयर वीवी राजेश और उनके पार्षदों को व्यक्तिगत रूप से डिनर पर बुलाया है, जहाँ तिरुवनंतपुरम के विकास का रोडमैप भी पेश किया जाएगा.





