साहित्य, संस्कृति और संवेदना के प्रतीक थे ‘कहानी के जादूगर’ चन्द्रधर शर्मा गुलेरी
चन्द्रधर शर्मा गुलेरी, हिंदी साहित्य के 'द्विवेदी युग' के प्रमुख स्तंभों में से एक थे. उन्होंने 'उसने कहा था' जैसी कहानी के माध्यम से आधुनिक हिंदी कहानी की नींव रखी. उनकी विद्वता, भाषाशैली, और लेखन ने उन्हें हिंदी साहित्य के ध्रुव तारा के रूप में स्थापित किया.





