‘किडनी ट्रांसप्लांट कराओ या जहर दे दो’: 5 प्रसूताओं के परिवारों ने सरकार से लगाई गुहार, 70 दिन से डायलिसिस पर जिंदगी
Rajasthan News: कोटा मेडिकल कॉलेज में लगभग 70 दिन से भर्ती किडनी फेलियर से पीड़ित पांच महिलाओं के परिवारों ने सरकार से न्याय की गुहार लगाई है. परिवारों का आरोप है कि अस्पताल की लापरवाही और कथित नकली दवाओं के कारण महिलाओं की दोनों किडनियां खराब हो गईं.





