‘लम्बी जुदाई’ फेम एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का निधन, ‘सत्ते पे सत्ता’ और ‘हीरो’ जैसी फिल्मों से बनाई थी खास पहचान
फिल्म जगत के लिए एक दुखद खबर है. 80 के दशक की जानी-मानी अभिनेत्री मधु मल्होत्रा अब हमारे बीच नहीं रहीं. 'लम्बी जुदाई' गाने पर अपनी अदाकारी से जान फूंकने वाली मधु को उनकी सादगी और बेहतरीन अभिनय के लिए हमेशा याद किया जाएगा.





