Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Maharashtra breaking news

Ajit Pawar Plane Crash Update: महाराष्ट्र से ऐसी खबर सामने आई जिसने आज सभी के होश उड़ा दिए। जिसपर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (devendra fadnavis) ने कहा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार (ajit pawar) की एक विमान दुर्घटना में जान चली गई है। राज्य में दुख का माहौल है। उनके जैसा नेता खोना एक बहुत बड़ा नुकसान है। निजी जीवन में वे एक अच्छे दोस्त थे। तो वहीं डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे (eknath shinde) ने कहा कि आज महाराष्ट्र के लिए काला दिन है। ऐसी घटना महाराष्ट्र में घटी है जो हर एक व्यक्ति के दिल को दुखाने वाली है... हम दोनों उपमुख्यमंत्री के रूप में मिलकर काम कर रहे थे और महाराष्ट्र को आगे बढ़ा रहे थे ये हमारे, महाराष्ट्र और उनके परिवार के लिए बड़ी क्षति है। सुनिए उनका पूरा बयान