‘600 फीट गहरे बोरवेल से भी पानी की एक बूंद नहीं’ महाराष्ट्र के नंदुरबार में सूखे से उजड़ रहे किसानों के खेत
Nandurbar Drought Crisis: महाराष्ट्र का नंदुरबार इलाका भयंकर सूखे से गुजर रहा है. फसलों को बचाने के लिए विनोद जाधव पाटिल ने एक-दो नहीं, बल्कि चार बोरवेल खोदे. हर बोरवेल करीब 600 फीट गहरा होने के बावजूद, उन्हें पानी की एक बूंद भी नहीं मिली. पानी मिलने की उम्मीद में उन्होंने बोरवेल खोदने और पानी ढूंढने में करीब तीन लाख रुपये खर्च कर दिए.
प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद
महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक सूखे की स्थिति और उससे निपटने के उपायों को लेकर चर्चा हुई.







