तिहाड़ जेल में सजायाफ्ता और 6 हत्याओं के दोषी ने 10 घण्टों की पैरोल पर आकर मेरठ में किया निकाह
Meerut Crime News: मेरठ के दौराला क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दिल्ली में 6 लोगों की बेरहमी से हत्या के दोषी वाजिद ने तिहाड़ जेल से 10 घंटे की पैरोल पर मेरठ आकर पुलिस कस्टडी में निकाह किया. निकाह के दौरान पूरे गांव में भारी पुलिस बल तैनात रहा. कार्यक्रम पूरा होते ही पुलिस टीम वाजिद को वापस तिहाड़ जेल ले गई.





