एकलिंगजी से नाथद्वारा तक: मेवाड़ के असली राजा, श्रीनाथजी की सेवा और हवेली संगीत की जीवंत परंपरा
राजस्थान के एकलिंगजी और नाथद्वारा मंदिर मेवाड़ की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान के दो महत्वपूर्ण केंद्र हैं. जहां एकलिंगजी को मेवाड़ का वास्तविक शासक माना जाता है, वहीं नाथद्वारा में श्रीनाथजी की सेवा संगीत, चित्रकला, भोजन और दैनिक पूजा के माध्यम से की जाती है. यह परंपरा मेवाड़ की समृद्ध धार्मिक और कलात्मक विरासत को दर्शाती है.







