बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, पटियाला हाउस कोर्ट ने नाबालिग पहलवान केस बंद किया
पटियाला हाउस कोर्ट ने बीजेपी नेता और पूर्व कुश्ती महासंघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को नाबालिग महिला पहलवान के यौन शोषण के मामले में क्लीन चिट दे दी है. अदालत ने दिल्ली पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर केस बंद कर दिया.





