लापता बच्चों की तलाश के लिए ऑनलाइन पोर्टल बनाने का सुप्रीम कोर्ट ने दिया निर्देश
चाइल्ड ट्रैफिकिंग और बच्चों की तस्करी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से राज्यों और केंद्र के बीच बेहतर तालमेल के लिए एक कॉमन ऑनलाइन पोर्टल बनाने को कहा है.





