कन्नौज में प्रेमिका की शादी से गुस्सा होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, बैलेंस बिगड़ने से गिरकर हुई मौत
Kannauj Mobile Tower Incident: कन्नौज के गुरसहायगंज में एक युवक प्रेमिका की शादी होने से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया. लोग अभी उसे समझा ही रहे थे तभी उसका बैलेंस बिगड़ गया और वो 100 फीट से भी ऊपर से नीचे आ गिरा. जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
Amazing Fact : टनल में जाते ही Mobile से क्यों गायब हो जाता है Network? ये है असली वजह
वैज्ञानिक सैकड़ों हजारों किलोमीटर दूर मौजूद सैटेलाइट और चांद से आसानी से संपर्क कर लेते हैं, लेकिन धरती पर मोबाइल नेटवर्क कुछ मीटर में ही जवाब दे देता है. इसकी वजह तकनीक नहीं बल्कि पावर सोर्स है, क्योंकि सैटेलाइट कम्युनिकेशन में बेहद ज्यादा एनर्जी का इस्तेमाल होता है, जबकि मोबाइल फोन सीमित बैटरी पर चलता है. टनल, बेसमेंट और मोटी कंक्रीट दीवारें रेडियो सिग्नल को रोक देती हैं, जिससे नेटवर्क गायब हो जाता है. मोबाइल टावर की फ्रीक्वेंसी तेज होती है, लेकिन फोन को ज्यादा पावर इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं होती. यही कारण है कि स्पेस से कनेक्शन आसान है, लेकिन अंडरपास में नेटवर्क टूट जाता है.





