Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Monsoon 2024

उत्तर भारत में मानसून ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक तेज बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. लगातार हो रही बारिश की वजह से नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है और भूस्खलन जैसी घटनाएं बढ़ गई हैं.

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस के बीच मानसून ने दस्तक दे दी है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए भारी से अति भारी बारिश, तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा), और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. लखनऊ सहित 36 जिलों में विशेष अलर्ट घोषित किया गया है.