Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

MP Congress

ग्वालियर-अशोकनगर जिले के एक युवक के उत्पीड़न का मामला पहले सोशल मीडिया पर उठा, लेकिन बाद में युवक द्वारा अपने आरोपों से मुकरने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर अब कांग्रेस आक्रामक हो गई है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाने की तैयारी में जुट गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद अशोक सिंह ने कहा कि यह एफआईआर पूरी तरह से झूठी है। यदि सरकार ने इसे रद्द नहीं किया, तो कांग्रेस 8 जुलाई को अशोकनगर में प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन करेगी।

इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करने वाली कांग्रेस और महत्वपूर्ण गठबंधन सहयोगी समाजवादी पार्टी के बीच तकरार बढ़ती जा रही है. पहले मध्य प्रदेश में टिकट बंटवारे को लेकर दोनों के बीच लंबी तकरार चली, उसके बाद अब रही सही कसर ओबीसी मुद्दे पर कांग्रेस और राहुल के दावों ने निकाल दी है.

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने दो दिन पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के बारे में उकसावे वाले शब्दों का इस्तेमाल किया था.