Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Oil Shipping Crisis

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच युद्ध अब समुद्र की ओर शिफ्ट होता नजर आ रहा है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बाद अब ईरान की नजर बाब अल-मंदेब जलमार्ग पर है, जो दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा व्यापारिक मार्गों में से एक माना जाता है। यह जलमार्ग यमन और जिबूती के बीच स्थित है और हर साल हजारों जहाज इसी रास्ते से गुजरते हैं। अगर यह रास्ता बंद होता है तो फारस की खाड़ी से यूरोप जाने वाला सबसे छोटा समुद्री मार्ग भी खत्म हो सकता है। ऐसे में वैश्विक तेल और गैस सप्लाई पर बड़ा असर पड़ सकता है और ऊर्जा बाजार में भारी उथल-पुथल देखने को मिल सकती है.