Bharat Express DD Free Dish

Old Delhi

संभल में हुई कार्रवाई के बाद अब दिल्ली में भी प्रशासन की ओर से सख्ती देखने को मिली। आधी रात के समय मस्जिद के पास बुलडोजर चलाए जाने की कार्रवाई की गई, जिससे इलाके में हलचल मच गई। प्रशासन का कहना है कि यह कदम नियमों के तहत और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति पर नजर रखी गई। स्थानीय लोगों में इस कार्रवाई को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।