हवा से रोज बनेगा 1,000 लीटर पीने का पानी…! नोबेल विजेता की खोज से मिटेगी दुनिया की प्यास?
नोबेल पुरस्कार विजेता केमिस्ट ओमार याघी ने ऐसी तकनीक विकसित की है, जो हवा में मौजूद नमी से पीने का पानी बना सकती है. MOFs तकनीक पर आधारित बड़े सिस्टम रोजाना 1,000 लीटर तक पानी बनाने में सक्षम बताए जा रहे हैं, लेकिन भूजल संरक्षण को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.







