बिसलेरी के खिलाफ मुकदमा चलाने की FSSAI ने दी मंजूरी: क्या है ब्रोमेट और PAH का पूरा मामला, कंपनी ने क्या दी सफाई?
FSSAI ने बिसलेरी इंटरनेशनल के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है, जहां सितंबर 2025 के एक सैंपल में पहले तय सीमा से अधिक ब्रोमेट और बाद में रेफरल लैब जांच में PAHs की मौजूदगी की बात सामने आई है.







