IIT खड़गपुर के 75 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी, ‘सीमाओं को तोड़कर ही राष्ट्र पहचानते हैं अपनी असली ताकत’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान आईआईटी खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में हिस्सा लिया. उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र भी अपनी क्षमताओं को तभी पहचानते हैं, जब वे अपनी सोच की सीमाओं को तोड़ते हैं.







