चुनौतियों के बीच कैसे दौड़ेगी देश की इकोनॉमी? प्रधानमंत्री ने आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC) के साथ की अहम बैठक
PM EAC Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद (PM-EAC) के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. इस बैठक में वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और बढ़ते भू-राजनीतिक तनावों के बीच भारत की आर्थिक विकास दर को और तेज करने के उपायों पर चर्चा की गई.





