काफिले छोटे और इरादे बड़े: पीएम मोदी ने क्यों की जज की साइकिल और गवर्नर की बस यात्रा की तारीफ?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीआईपी कल्चर को खत्म करने की दिशा में बड़ी पहल करते हुए अपने काफिले की गाड़ियों को आधा कर दिया है. उन्होंने मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे नई गाड़ियां खरीदने के बजाय मौजूदा संसाधनों का सही इस्तेमाल करें.





