G-7 शिखर सम्मेलन में ग्लोबल इकोनॉमी पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, बोले- पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी महंगाई
PM Modi G7 Speech: फ्रांस के एवियन में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “संतुलित, साझा और टिकाऊ आर्थिक विकास को पुनर्जीवित करने” विषय पर अपने विचार रखे. उन्होंने कहा कि यह स्वागतयोग्य है कि फ्रांसीसी अध्यक्षता ने ऐसे विषय को चर्चा के केंद्र में रखा है.





