अफ्रीकी देश गिनी में दौड़ेगा बिहार में बना रेल इंजन, पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
मढ़ौरा स्थित रेल इंजन कारखाने ने अब तक 700 से अधिक इंजन भारतीय रेलवे को दिए हैं. इस कारखाने से अफ्रीकी देशों के लिए 143 रेल इंजन का करार हुआ, जिसकी पहली खेप शुक्रवार को गिनी के लिए रवाना की गई. इस रेल इंजन को दुल्हन की तरह सजाया गया.





