शार्प शूटर्स, सीसीटीवी और तीन राज्यों की पुलिस; सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ राठ मर्डर केस की सुलझी गुत्थी
सुवेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ राठ की हत्या के मामले में SIT ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यूपी से 3 शार्प शूटर्स को गिरफ्तार किया है. बंगाल, यूपी और बिहार पुलिस के संयुक्त अभियान में पकड़े गए ये आरोपी बक्सर और बलिया के रहने वाले हैं.





