8 साल तक भरा प्रीमियम, 2 लाख के इलाज पर Policybazaar ने रिजेक्ट किया क्लेम! भड़के ग्राहक ने खोली पोल
Policybazaar Claim Controversy: गौरव के मुताबिक डिस्चार्ज होने से पहले ही उन्होंने बीमा कंपनी को अपने इलाज की जानकारी दे दी थी. उनका कहना है कि उन्होंने Policybazaar के केयर मैनेजर से भी मदद मांगी, लेकिन करीब पांच दिन तक कोई जवाब नहीं मिला. करीब 30 से 32 दिन बाद उनका क्लेम खारिज कर दिया गया.





